Petrol- Diesel Price: क्रूड ऑयल 92 डॉलर के पार, जानिए आज कितनी बदल गई पेट्रोल-डीजल की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल कच्चे तेल का भाव 92 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। फिलहाल, आज (27 नवंबर 2026, शुक्रवार) सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।
वाहन चालकों के लिए राहत की बात यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी तेल खरीदने के लिए आज आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। हालांकि, देश के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम अलग-अलग हैं। इसकी मुख्य वजह राज्यों में लगने वाला वैट, स्थानीय कर और अन्य शुल्क हैं।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 102.23 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है और तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़े -Innova Hycross Hybrid भारत में हुई लॉन्च, E20 से E85 तक के पेट्रोल पर चलेगी, कीमत 19.99 लाख रुपए से शुरू
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Maruti Fronx Facelift फिर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नए फीचर्स के साथ मिलेगा बदला हुआ इंटीरियर
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (27 नवंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 92.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 90.83 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :  

