Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल या मिली राहत? यहां जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, अब भी यह 100 डॉलर पर के पार बनी हुई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (6 अक्टूबर 2026, मंगलवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए में उपलब्ध है। बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। भुवनेश्वर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.97 रुपए और डीजल की 100.68 रुपए है। चंडीगढ़ में भी पेट्रोल 105.93 रुपए और डीजल 95.82 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में भी पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति प्रति लीटर है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Aprilia SXR GT 125 और 175 में मिलता है मैक्सी-स्कूटर जैसा लुक, 14-इंच के बड़े पहिए और पावरफुल इंजन के साथ फीचर्स भी हैं खास
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते सोमवार के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (6 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 100.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 101.47 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   6 Oct 2026 12:11 PM IST














