आतंक: झोपड़ी के पास बैठे श्वान पर तेंदुए ने किया हमला

झोपड़ी के पास बैठे श्वान पर तेंदुए ने किया हमला
किसानों में दहशत

डिजिटल डेस्क, वरुड़ (अमरावती)। तहसील के घोराड निवासी राजेंद्र पाटील के खेत में स्थित झोपड़ी के पास बैठे श्वान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें श्वान जख्मी होने की घटना घटित हुई है। जानकारी के अनुसार तहसील के घोराड खेत शिवार में राजेंद्र कडू के खेत की झोपड़ी के पास बैठे श्वान पर रात 9 बजे के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें श्वान जख्मी हो गया। जख्मी श्वान की तलाश में मध्यरात के दौरान तेंदुआ फिर इसी खेत शिवार में घुसा। घटना से खेतों मंे काम करनेवाले किसान व खेत मजदूरों में भय का माहौल निर्माण हुआ है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल को भेंट देकर पंचनामा किया। मामले की जांच वन परिक्षेत्र अधिकारी बेंडे के मार्गदर्शन में वन रक्षक दिनेश वाघाडे कर रहे है।

फिर हमला हुआ तो लगेंगे कैमरे : परिसर में तेंदुए के फुटप्रिंट दिखाई दे रहे हंै। गुरुवार रात खेत शिवार में श्वान पर हमला कर तेंदुआ वहां से निकल गया। वन विभाग ने जानकारी दी कि परिसर में फिर एक बार तेंदुए के फुटप्रिंट दिखने पर वहां ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।

तीन महीने में तीसरी घटना : घोराड खेत शिवार को नागपुर जिले का वन क्षेत्र लगकर रहने से तथा वर्धा नदी को पार तेंदुआ घोराड खेत शिवार में आता है। इससे पहले भी 3 नवंबर को यहां तेंदुए के पगमार्ग दिखाई दिए थे। इस तरह की जानकारी वन विभाग ने दी है।


Created On :   25 Nov 2023 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story