- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती के एक प्रभाग में एक ही नाम...
Amravati News: अमरावती के एक प्रभाग में एक ही नाम 200 बार , शिकायतें हजारों

- कैसे होंगे मनपा के चुनाव पारदर्शी
- मनपा के चुनाव अधिकारी केवल प्रभाग बदलेंगे
- नाम हटाने का अधिकार नहीं
Amravati News आगामी चुनाव के लिए मनपा की घोषित प्रारूप मतदाता सूची पर दर्ज आपत्ति व सुझाव पर सुनवाई का मंगलवार अंतिम दिन और बुधवार को मनपा की ओर से अंतिम मतदाता सूची घोषित की जाएगी। सुनवाई के एक दिन पूर्व सूची में हजारों शिकायतों का निवारण मनपा नहीं कर पाई। क्योंकि सूची में शामिल मृतकों के नाम, एक ही व्यक्ति के नाम अनेकों बार शामिल किए गए है, शहर छोड़कर गए लोगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल है। जिन्हें हटाने का अधिकार मनपा अधिकारियों को नहीं है। यह नाम नियम के अनुसार तहसील अधिकारी हटा पाएंगे। इस स्थिति में एक ही प्रभाग में एक व्यक्ति के नाम 200 बार और उसी प्रभाग में एक परिवार में 47 लोगों का समावेश किया गया है। मतदाता सूची में उनका पता तक नहीं है और यह गलतियां आखरी तक कायम रहेगी। इस स्थिति में मनपा का चुनाव किस तरह पारदर्शी होगा इस तरह के प्रश्न मनपा के ही पूर्व पार्षद उपस्थित कर रहे हैं।
सोमवार को मनपा के चुनाव विभाग की ओर से सूची पर आपत्ति दर्ज करनेवाले कुछ पूर्व पार्षदों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इस समय प्रभाग क्रमांक 18 राजापेठ-श्री संत कंवरराम इस प्रभाग की सूची में सूची नं. 134 में मतदाता नंबर 10773 शिकारी पुन्नीबाई के घर नं. 202 में एक ही घर में 45 नाम शामिल किए गए है और प्रभाग में वे कहा रहते है इसका पता तक नहीं दिया है।
इसी प्रभाग क्रमांक 18 की प्रारूप सूची के सूची नंबर 175 में मतदाता नंबर 23031 से आगे लगभग 200 नाम सारंग राऊत नामक व्यक्ति ने उसके घर में 200 सदस्य दिखाए है। वहीं इसी प्रभाग में प्रभाग क्रमांक 10 बेनोडा में रहनेवाले मतदाताओं के नाम शामिल किए है। वहीं प्रभाग क्रमांक 12 स्वामी विवेकानंद प्रभाग के अनेकों मतदाताओं के नाम का समावेश सूची नं. 227, 228 व 229 में शामिल किया है। वहीं प्रभाग नं. 20 सुतगिरणी में मतदाताओं की संख्या 31 हजार तक पहुंच चुकी है। क्या यह मतदाताओं की संख्या नियम के अनुसार है। उसकी जांच अभी तक मनपा ने नहीं की है।
Created On :   9 Dec 2025 4:41 PM IST















