Amravati News: पिंकी मर्डर केस में दूसरा पति ही निकला हत्यारा

पिंकी मर्डर केस में दूसरा पति ही निकला हत्यारा
शराब पिलाकर सिलबट्टे से गले पर वार कर हत्या की

Amravati News राजापेठ थाना क्षेत्र के फरशी स्टॉप स्थित वैभव कॉलोनी में नीलिमा उर्फ पिंकी संजय खरबड़े (32) की हत्या की गुत्थी अपराध शाखा ने मंगलवार, 2 दिसंबर को सुलझा दी। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि पिंकी का हत्यारा कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका दूसरा पति और सरकारी कर्मचारी नितीन सुरेशराव इंगोले (32, अशोक कॉलोनी, मोर्शी रोड, अमरावती) निकला।

जलापूर्ति विभाग में सहायक है आरोपी - पुलिस के अनुसार नितिन जल आपूर्ति विभाग की प्रयोगशाला में सहायक के रूप में कार्यरत है। करीब आठ साल पहले उसकी पिंकी से मुलाकात हुई, जब पिंकी पहले पति संजय के साथ विवाहित थी। चार वर्ष पहले संजय के निधन के बाद नितिन और पिंकी ने मंदिर में विवाह किया। पिंकी के बेटे की मृत्यु और परिवारिक मतभेदों के कारण पिंकी ने नितिन को घर में रहने से मना कर दिया।

घर पर अनजान लोगों का आना-जाना नागवार गुजरा - तीन वर्ष पहले नितिन की दूसरी शादी हुई, जो जल्दी ही टूट गई। पिंकी से उसके संबंधों के खुलासे और तलाक की प्रक्रिया में नाराज नितिन ने घर पर दबाव बनाना शुरू किया। इधर, पिंकी के घर पर अनजान लोगों का लगातार आना-जाना था। यह नागवार गुजरने से नितिन विरोध कर रह था। जिसके कारण पिंकी उसे अपने घर पर नहीं रहने देती। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे। इसी कारण उसने हत्या की योजना बनाई।जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर की शाम आरोपी नितिन पिंकी के घर गया और माफी मांगने का बहाना किया। उसी रात, जब पिंकी नशे में थी, आरोपी ने सिलबट्टे से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। तकनीकी जांच में पता चला कि पिंकी का मोबाइल 29 नवंबर रात 9.45 बजे बंद हुआ।

Created On :   3 Dec 2025 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story