Amravati News: अब दूसरे जिलों के मजदूरों को भी अमरावती में मिलेगा राशन

अब दूसरे जिलों के मजदूरों को भी अमरावती में मिलेगा राशन
राशन दुकानों से अनाज देने के लिए पॉस मशीनें अपडेट

Amravati News जिले की सभी 14 तहसीलों में सूखा घोषित होने के बाद मजदूरों को राहत देने के लिए राशन वितरण की व्यवस्था आसान की जा रही है। अब दूसरे जिलों से अमरावती आकर खेती और उद्योगों में काम करने वाले मजदूर भी जिले की किसी सरकारी राशन दुकान से अनाज ले सकेंगे।

इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग पॉस मशीनें अपडेट कर रहा है। रोजगार के लिए गांव छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों को राशन लेने के लिए अपने मूल गांव नहीं जाना पड़ेगा।

विशेष रूप से मेलघाट के आदिवासी बहुल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में बाहर जाते हैं। नई व्यवस्था से ऐसे परिवारों को अपने वर्तमान निवास या कार्यस्थल के नजदीक राशन मिल सकेगा।

जिले में 1,913 राशन दुकानें : अमरावती जिले में 1,913 सरकारी राशन दुकानें हैं। इनमें 39 दुकानें ऑफलाइन संचालित होती हैं। जिले में 6,67,039 राशनकार्ड धारक हैं। नई व्यवस्था से पात्र परिवारों को सरकारी अनाज प्राप्त करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

तकनीकी दिक्कतें दूर होंगी : जिला आपूर्ति अधिकारी प्रज्वल पाथरे ने बताया कि दूसरे जिलों के राशनकार्ड धारकों को राशन देते समय पॉस मशीनों में तकनीकी समस्याएं आती थीं।


Created On :   14 Oct 2026 11:35 AM IST

Tags

Next Story