- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध,...
Amravati News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, फिर भी मनपा कार्यक्रम में खुलेआम उपयोग

Amravati News अमरावती महानगरपालिका के एक आधिकारिक कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग का मामला सामने आने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक पैकिंग सामग्री के इस्तेमाल के फोटो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं, जबकि उस समय वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।
प्लास्टिक प्रतिबंध की धज्जियां?
शिकायतकर्ता गणेश अनासने ने अपने निवेदन में कहा है कि यह मामला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 तथा 1 जुलाई 2022 से लागू सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं पर ही नियमों के पालन की जिम्मेदारी है, तब स्वयं महानगरपालिका द्वारा नियमों की अनदेखी गंभीर विषय है। कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उच्चस्तर तक पहुंचा मामला
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत की प्रतियां जिलाधिकारी कार्यालय, राज्य नगर विकास विभाग और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल को भी भेजी गई हैं। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि प्रकरण की जांच उच्च स्तर पर हो सकती है।
Created On :   22 April 2026 3:59 PM IST















