किसानों को राहत: कृषि मंडी में सोयाबीन के दाम 4 हजार 800 पार

कृषि मंडी में सोयाबीन के दाम 4 हजार 800 पार
18 हजार 846 क्विंटल की रही आवक

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती कृषि उपज मंडी में वर्तमान स्थिति में सोयाबीन को अच्छा भाव मिलने लगा है। सोमवार को कृषि उपज मंडी खुलते ही सोयाबीन को 4 हजार 825 रुपए क्विंटल से लेकर 4 हजार 871 रुपए क्विंटल के दाम मिले। सोयाबीन की आवक दिन भर में 18 हजार 846 क्विंटल रही।

इससे पहले शनिवार को जब कृषि उपज मंडी बंद हुई उस समय सोयाबीन को 4 हजार 700 से 4 हजार 822 रुपए के दाम मिले। जबकि सोयाबीन की आवक 14 हजार 960 क्विंटल थी। सोयाबीन को दिनोदिन अच्छे दाम मिल रहे है। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 की खरीफ के मौसम में सोयाबीन को 4 हजार 600 रुपए क्विंटल समर्थन मुल्य घोषित किया है। वर्तमान स्थिति में समर्थन मूल्य से भी ज्यादा दाम में सोयाबीन की खरीदी हो रही है। आनेवाले दिनों में सोयाबीन को 5 हजार रुपए क्विंटल से ज्यादा दाम मिलने की अपेक्षा के चलते अभी भी अधिकांश किसानों ने सोयाबीन का माल अपने घरों में रखा है।

Created On :   7 Nov 2023 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story