तस्करी: तस्करों से 200 अपराधिक तत्वों ने खरीदे हथियार

तस्करों से 200 अपराधिक तत्वों ने खरीदे हथियार
जांच में अनेक जानकारियां मिल रही पुलिस को

डिजिटल डेस्क, अमरावती । अपराध शाखा पुलिस ने हथियार तस्करी में मुंबई से मुख्य आरोपी सैयद कमर हुसैन को गिरफ्तार कर उसके पास से भी 205 हथियार बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपी ने शहर में पहले भी 200 लोगों को हथियार बेचने की बात स्वीकार की है। जिसमें से कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपी को 18 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद शहर में हथियार खरीदनेवाले लोगों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।

हथियार खरीदी-बिक्री के काराेबार को लेकर अपराध शाखा पुलिस का दल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मुंबई दाखिल हुआ था। शुक्रवार को सैयद कमर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 307 चायना चाकू, खंजर व दो देसी पिस्तौल जब्त कर लिए है। सैयद कमर से पूछताछ करने पर पता चला है कि इसके पहले भी शहर में लगभग 200 लोगों को हथियार बेचे है। जिसमें से कुछ खरीददारों के नाम भी पुलिस को मिल गए हैं। विशेष तौर से उनमें से 5 से 6 लोग देसी पिस्तौल खरीदी करनेवाले बताए गए है। आरोपी सैयद कर हुसैन को सोमवार तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश अदालत ने दिए है। जिसके बाद अमरावती अपराध शाखा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई पुलिस से अपने हिरासत में लेगी। उसी के बाद शहर में खरीदी करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की मुहिम चलाई जाएगी।

Created On :   17 Dec 2023 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story