हेराफेरी: राशि मंडी के खाते में जमा नहीं की गई, बीच में ही गायब हुई रकम

राशि मंडी के खाते में जमा नहीं की गई, बीच में ही गायब हुई रकम
  • एक ही नंबर की अलग-अलग कैश पर्चियां
  • अचलपुर मंडी समिति में फर्जीवाड़ा

डिजिटल डेस्क, परतवाड़ा अमरावती। अचलपुर कृषि उपज मंडी में एक ही नंबर की दो अलग-अलग कैश पर्चियां लोगों को देने की चर्चा दबी आवाज में की जा रही है। हाल ही में तत्कालीन संचालक मंडल को लेखा परीक्षक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमेें पांच पर्ची क्रमांक पर 9,601 रुपए से जो नगद पर्ची दिखाई गई है वह संदेह के घेरे में आ गई है। यह पर्ची कुल 60 लोगों को दी गई हैं। इसमें से 56 पर्चियों की राशि एक समान है। सभी पर्चियों की रकम 10 हजार के करीब है। पर्ची की राशि पुस्तक पर नहीं दर्ज रहने के बाद लेखा परीक्षक की जांच में आई। वैसे यह राशि कैशबुक पर लेना अनिवार्य था। इसके बाद उसी दिन अथवा दूसरे दिन बाजार समिति के बैंक खाते में जमा करना अनिवार्य रहता है। लेिकन यह राशि मंडी के खाते में जमा नहीं की गई, यह बीच में ही गायब हो गई।


Created On :   6 Dec 2023 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story