हमला: मजदूरी मांगने पर कुल्हाड़ी से महिला का हाथ काटा, महिला को उपचार के लिए नागपुर भेजा

मजदूरी मांगने पर कुल्हाड़ी से महिला का हाथ काटा, महिला को उपचार के लिए नागपुर भेजा
  • तीन माह से कर रही थी काम
  • मजदूरी देने के लिए कर रहा था टालमटोल
  • पैसे को लेकर किया विवाद , गुस्से में आकर कुल्हाड़ी फेंक मारा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मोर्शी के अंबाडा निवासी महिला मजदूरी का काम करती है। बुधवार शाम काम होने के बाद महिला मालिक से मजदूरी के रुपए मांगने गई थी। लेकिन रुपए को लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला शांतिबाई कोडापे के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर हाथ काट दिया। इस वजह से मजदूर महिला बुरी तहर से घायल हो गई। मामले मे मोर्शी पुलिस ने आरोपी गोलू शेख पर हत्या के प्रयास को लेकर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मोर्शी थाना क्षेत्र के अंबाडा निवासी शांतिबाई कोडापे खेत मजदूरी का काम करती है।

तीन महीने से आरोपी गोलू शेख के खेत में मजदूरी का काम कर रही थी। लेकिन काम के रुपए देने के समय गोलू शेख हमेशा सभी महिलाअों से विवाद करता था। बुधवार को शांतिबाई कोडापे काम खत्म होने के बाद गोलू शेख के पास रुपए लेने गई तो गोलू से रुपए को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से महिला के हाथ पर वार कर दिया जिससे उसका हाथ कट कर अलग हो गया। घटना के बाद आराेपी माैके से फरार हो गया। अन्य मजदूरों ने घायल महिला को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मे रेफर किया। घटना की जानकारी मोर्शी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहंुच शांतिबाई कोडापे का बयान दर्ज कर आरोपी गोलू शेख के खिलाफ हत्या का प्रसास करने के चलते मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। महिला की हालत नाजुक रहने घायल शांतिबाई कोडापे को उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है।

रेत तस्करों सेे 4 ट्रक किए जब्त : रेत तस्करी को लेकर ग्रामीण पुलिस पिछले कुछ दिनों में एक्शन मोड पर देखी जा रही है। इसी तरह बुधवार की रात विविध मार्गो पर नाकाबंदी करते हुए रेत की तस्करी करते चार ट्रक को पकड़ा। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 35 लाख रुपए का माल जब्त कर लिया है।तिवसा थाना क्षेत्र के तिवसा से मोझरी मार्ग पर पुलिस ने बुधवार की रात नाकाबंदी कर सभी वाहनों की जांच की। इस समय चार ट्रकों को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें चोरी की रेत बरामद हुई। चालक से पूछताछ करने पर किसी तरह के दस्तावेज नहीं थे। जो रेत घाट से रेत चोरी कर तस्करी कर रहे थे। पुलिस को देख दो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने अन्य दो ट्रक के चालक सूरज खडसे व अमोल मोहोड को हिरासत में लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ तिवसा थाने में मामला दर्ज कर 35 लाख रुपए का माल जब्त कर लिया है।


Created On :   1 March 2024 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story