अनूपपुर न्यूज: भाटाडांड के जंगल में सजा जुए का फड़, पुलिस की रेड में 4 जुआरी पकड़े गए, 6 फरार; 4.32 लाख का मशरुका जब्त

भाटाडांड के जंगल में सजा जुए का फड़, पुलिस की रेड में 4 जुआरी पकड़े गए, 6 फरार; 4.32 लाख का मशरुका जब्त
सात मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, नकदी और ताश की गड्डियां जब्त, बिजुरी पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क अनूपपुर। थाना बिजुरी पुलिस ने भाटाडांड के जंगल में पेड़ के नीचे चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह नामजद आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 हजार रुपए नकद, सात मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ताश की तीन गड्डियां सहित कुल 4 लाख 32 हजार रुपए का मशरुका जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अंकित सोनी के निर्देश पर जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में 1 नवंबर 2026 को बिजुरी पुलिस ने भाटाडांड के जंगल में दबिश दी। यहां पेड़ के नीचे जुआ का फड़ लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा था।

पुलिस ने मौके से रामबालक साहू (52) निवासी लोहसरा, भागबली सिंह गोंड (32) निवासी डोंगरिया छोट, अनिल कुमार केवट (38) निवासी पथरौड़ी थाना कोतमा तथा पंकज कुमार चंद्रा (22) निवासी सोमनाटोला को पकड़ा। वहीं शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शमी, अंकित मिश्रा, उमाकांत केवट उर्फ लाला केवट, पीतांबर साहू उर्फ राजा, शिवदयाल महरा उर्फ बोड्डा और रामकुमार महरा मौके से भागने में सफल रहे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 हजार रुपए नकद, करीब 4 लाख रुपए कीमत की सात मोटरसाइकिल, 20 हजार रुपए कीमत के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, ताश की तीन गड्डियां और एक बोरी जब्त की। कुल जब्त मशरुका की कीमत 4 लाख 32 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी

विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, आरक्षक लक्ष्मण डांगी, विश्वजीत मिश्रा, राकेश चौहान, राजदेव सिंह एवं करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।


Created On :  

Tags

Next Story