Anuppur news: करनपठार पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम गांजा और ₹11,400 नकद के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

करनपठार पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम गांजा और ₹11,400 नकद के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ अनूपपुर

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनपठार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 700 ग्राम गांजा और बिक्री की ₹11,400 नकद राशि जब्त की है। पुलिस ने मामले में ग्राम बगदरा निवासी 33 वर्षीय मनोज सिंह गोंड को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹28,400 बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बगदरा निवासी मनोज सिंह गोंड सफेद रंग की नायलॉन की बोरी में गांजा लेकर बिक्री के लिए पैदल बगदरा से श्यामदुआरी की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए करनपठार पुलिस की टीम तत्काल रवाना हुई और बगदरा घाट मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध को रोक लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज सिंह पिता ददन सिंह गोंड, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बगदरा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरी से 1 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹17,000 आंकी गई। वहीं, उसकी पैंट की जेब से गांजा बिक्री की ₹11,400 नकद राशि भी बरामद की गई। पुलिस ने गांजा और नकदी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोबिन खान से गांजा खरीदने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मनोज सिंह ने गांजा ग्राम मेडियारास निवासी मोबिन खान पिता मुस्तफा खान से खरीदकर लाना बताया है। मामले में थाना करनपठार में अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत धारा 8, 20 और 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में मोबिन खान का नाम भी आरोपी के रूप में दर्ज है।

28,400 रुपए की सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,000 है, तथा ₹11,400 नकद जब्त किए। जब्त मशरूके की कुल कीमत ₹28,400 बताई गई है।

Created On :  

Tags

Next Story