Anuppur News: अमलाई थाना क्षेत्र में ट्रेलर घर में घुसा, 7 से अधिक बकरियों की मौत

अमलाई थाना क्षेत्र में ट्रेलर घर में घुसा, 7 से अधिक बकरियों की मौत
हादसों का एनएच-43, स्कॉर्पियो की टक्कर से मजदूर की गई जान

डिजिटल डेस्क,अनूपपुर। अमलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में कोयले से लोड ट्रेलर घर में घुसकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बकरियों की दबकर मौत हो गई और गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

पहली घटना नगर परिषद बकहो के वार्ड क्रमांक-05 की है। यहां ट्रेलर क्रमांक MP 17 Z 3470 का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर राधेश्याम कोल के घर में घुस गया और पलट गया। राधेश्याम के अनुसार, दशहरे के कारण घर में मेहमान आए थे और परिवार आंगन में बैठकर खाना खा रहा था। गनीमत रही कि सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

दूसरी घटना ग्राम बटूरा के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में प्रेमलाल बैगा की मौके पर मौत हो गई। वह बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक-03 का निवासी था। स्कॉर्पियो में सोहागपुर एरिया के रामपुर बटूरा उपक्षेत्रीय प्रबंधक संदीप शर्मा सवार थे। शव पोस्टमार्टम के लिए धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना पर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Created On :  

Next Story