Anuppur News: अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला महामंत्री गिरफ्तार

अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला महामंत्री गिरफ्तार
न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

डिजिटल डेस्क,अनूपपुर। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा दुष्कर्म के आरोप में कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल अनूपपुर के जिला महामंत्री सैम राजपूत उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। 32 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि विवेकनगर थाना चचाई निवासी सैम राजपूत उर्फ संजू ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सैम राजपूत उर्फ संजू (27), पिता वृतलाल राजपूत, निवासी वार्ड 15, विवेकनगर रेस्क्यू कॉलोनी, चचाई को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) (एम) एवं 332(बी) में प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर में निरुद्ध कर दिया गया।

Created On :  

Next Story