- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को...
Beed News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

Beed News बीड जिले के धारूर में मंगलवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली 42 वर्षीय महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 548-सी पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े -केंद्र ने सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव गर्ग और सीबीडीटी के प्रमुख अग्रवाल का बढ़ाया कार्यकाल
पुलिस के अनुसार, धारूर पंचायत समिति के पूर्व सभापति हनुमंत नागरगोजे की पुत्री शीतल ठोंबरे (42) रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान धारूर से माजलगांव की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल अंबाजोगाई के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े -जेपी नड्डा ने तीसरी एमएसजी बैठक की अध्यक्षता की, तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
शीतल ठोंबरे के असामयिक निधन से धारूर शहर सहित घागरवाडा और तांबवा गांव में शोक की लहर है। उनके परिवार में पति, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तांबवा में किया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े -किराना दुकान में बिक रही थी नकली ब्रांड की बीड़ी, बीड़ी के 27 बंडल जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज
Created On :   14 July 2026 4:46 PM IST












