- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- भीषण सड़क हादसे में परली के दो...
जांच शुरु: भीषण सड़क हादसे में परली के दो युवकों की मौत - एक गंभीर घायल, 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

Beed News. परली-अंबाजोगाई मार्ग पर कन्हेरवाड़ी घाट में मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान गणेश चंद्रकांत मिरुरे (22) और मुंजा बाबूराव मिसाल (22), दोनों निवासी सावता माली मंदिर परिसर, परली के रूप में हुई है। घायल गणेश ओंकार खोले (24) को स्वामी रामानंद तीर्थ शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसआरटीआर), अंबाजोगाई में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही परली ग्रामीण पुलिस के पुलिस निरीक्षक मल्हार शिवरकर, उपनिरीक्षक गजानन पुजारवाड और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण टोले मौके पर पहुंचे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े -5 दिन में पूरी तरह पिघला शिवलिंग, जानिए कब-कब समय से पहले गायब हुआ बाबा बर्फानी का हिमलिंग और क्या है इसका कारणॉ
बीड में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उधर शहर के बार्शी नाका क्षेत्र स्थित बाजीराव नगर में 30 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार तड़के करीब 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार, बाजीराव नगर निवासी अविनाश दशरथ काजळे (30) ने अपने घर में साड़ी के सहारे छत की बीम से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   8 July 2026 7:01 PM IST
Tags
- बीड़
- महाराष्ट्र समाचार
- Beed News
- Maharashtra News
- अंबाजोगाई समाचार
- Ambajogai News
- माजलगांव समाचार
- Majalgaon News
- परळी समाचार
- Parli News
- गेवराई समाचार
- Gevrai News
- आष्टी समाचार
- Ashti News
- पाटोदा समाचार
- Patoda News
- केज समाचार
- Kaij News
- धारूर समाचार
- Dharur News
- वडवणी समाचार
- Wadwani News
- शिरूर कासार समाचार
- Shirur Kasar News
- बीड जिला समाचार
- Beed District News
- मराठवाड़ा समाचार
- Marathwada News












