Beed News: प्लॉट के सौदे में धोखे के मामले मामले में पूर्व खरीद-बिक्री संघ अध्यक्ष सहित तीन पर केस दर्ज

प्लॉट के सौदे में धोखे के मामले मामले में पूर्व खरीद-बिक्री संघ अध्यक्ष सहित तीन पर केस दर्ज
  • निवेश की गई रकम और सौदे से मिलने वाले मुनाफे का हिस्सा वापस नहीं किया
  • विश्वासघात करने तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी

Beed News. प्लॉट के कारोबार में निवेश की गई रकम और सौदे से मिलने वाले मुनाफे का हिस्सा वापस नहीं करने, विश्वासघात करने तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में माजलगांव शहर पुलिस थाने में पूर्व खरीद-बिक्री संघ के अध्यक्ष सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नवनाथ गणपत पवार (42 वर्ष, कृषि एवं व्यापार, निवासी वारोडा तांडा, तहसील माजलगांव ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने प्लॉटिंग के एक सौदे के लिए आरोपियों को बड़ी रकम निवेश के रूप में दी थी। साथ ही, सौदे से होने वाले लाभ में हिस्सा देने का भी आश्वासन दिया गया था।

शिकायत के अनुसार, सौदा पूरा होने के बाद न तो निवेश की गई मूल राशि लौटाई गई और न ही मुनाफे का हिस्सा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह रकम जुटाने के लिए उन्होंने कर्ज भी लिया था, लेकिन आरोपियों ने विश्वासघात कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया। इस मामले में दीपक जगन्नाथ जाधव, सौरभ दीपक जाधव और अभिषेक जाधव (सभी निवासी बैंक कॉलोनी, माजलगांव) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 10 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे बैंक कॉलोनी, माजलगांव में आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर 13 जुलाई 2026 की रात माजलगांव शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रकरण की आगे की जांच कर रही है।

Created On :   14 July 2026 7:11 PM IST

Tags

Next Story