दर्दनाक हादसा: सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला, अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला, अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
  • 14 जुलाई को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला
  • अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
  • हादसे में हुई मौत

Beed News. जिले के धारूर में राष्ट्रीय राजमार्ग 548 (सी) पर 14 जुलाई को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 42 वर्षीय महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धारूर पंचायत समिति के पूर्व सभापति हनुमंत नागरगोजे की पुत्री शीतल ठोंबरे (42) सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान धारूर से माजलगांव की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अंबाजोगाई अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शीतल ठोंबरे के निधन से धारूर शहर, घागरवाडा और तांबवा गांव में शोक की लहर फैल गई है। उनके परिवार में पति, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनका अंतिम संस्कार तांबवा में किया गया। फिलहाल पुलिस फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।

Created On :   14 July 2026 6:25 PM IST

Tags

Next Story