हर्ष: बीड के जेंडर चेंज पुलिस कर्मी ललित सालवे के घर आई खुशी, अब बन गए हैं पिता

  • 2020 में सीमा से हुआ था विवाह
  • मुंबई के अस्पताल में कराया था जेंडर चेंज
  • नया मेहमान आने से परिजन हुए खुश

सुनील चौरे, बीड। बीड जिले से माजलगांव तहसील के एक गांव में रहने वाली ललिता नामक युवती नेजेंडर चेंज कर पुलिस कर्मी ललित कुमार सालवे के रूप में दुनिया में पहचान बनाई। जेंडर चेंज ललित कुमार अब पिता बन गए हैं। ललित ने 14 फरवरी 2020 में सीमा नाम की लड़की से शादी की। हालांकि सीमा के परिजन इस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे, फिर भी सीमा ने अपना फैसला नहीं बदला और ललित से शादी कर ली। अब ललित और सीमा माता-पिता बन गए हैं।

पुलिस में थाने में पोस्टिंग भी मिली। ललित ने कहा कि इसके बाद एक लड़की से मेरी दोस्ती हो गई। हम दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं थे।इसी बीच हमने शादी कर ली।ललित ने कहा कि जिस लड़की ने तमाम विरोधों के बावजूद मेरे साथ रहने का फैसला किया,वह मां बनना चाहती थी ।

लोग पूछते थे , गुड न्यूज कब दोगे : ललित ने कहा कि शादी के बाद पहले दो साल तक किसी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन फिर चर्चा शुरू हो गई। कई लोग पूछते थे कि अब तो शादी हो गई, बच्चों को देखो, गुड न्यूज कब दोगे। तो मन थोड़ा परेशान था।इसके बाद अब मेरी पत्नी सीमा ने 14 जनवरी 2024 को एक प्यारे बच्चे को जन्म दिया है। मेरे घर में खुशी का माहौल है। ललित कुमार ने अपना संघर्षमय जीवन एक महिला के रूप में जीवन जिया। जेंडर चेंज कराने के बाद पहली बार पिता बने बीड जिले के पुलिस बल के कॉन्स्टेबल ललित कुमार साल्वे ने कहा कि मैं अब पिता बन गया हूं। मेरे माता - पिता को भी बहुत खुशी हुई है।

2010 में पुलिस दल में शामिल : महिला ललिता सालवे 2010 में पुलिस दल में शामिल होकर जलगांव पुलिस थाने में तीन साल तक नौकरी करने के बाद 2013 में माजलगांव शहर पुलिस थाने में तबादला हुआ। उसके बाद अब बीड पुलिस थाने में पुलिस कर्मी पद पर कार्यरत हैं।

जेंडर चेंज के बाद महिला ललिता , पुरुष ललित हुआ : उनके परिजन ने ललिता को ब्याह करने को कहा किंतु ललिता मना कर देती थी। उसके बाद अचानक ललिता के शरीर में बदलाव होने से ललिता अक्सर निराश रहती। मुंबई के एक बड़े अस्पताल में रक्त की विभिन्न जांच के बाद डॉक्टर ने ललिता को जेंडर चेंज करने को कहा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को अनुमति की शिफारस की किंतु नौकरी धोखे में आ सकते है इसलिए मना कर दिया।ललिता ने इस मामले मुंबई के उच्च अदालत में चुनौती दी। इसके बाद मुंबई अदालत ने कहा की ललिता जेंडर चेंज कर सकती हैं आया फैसला सुनाने के बाद। जेंडर चेंज की आपरेशन मुंबई के सेंट जार्ज अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला पुलिस कर्मी ललिता सालवे पुरूष पुलिस कर्मी ललित सालवे बन गया।

Created On :   24 Jan 2024 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story