- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- कुएं में डूबने से लड़की की मौत,...
Beed News: कुएं में डूबने से लड़की की मौत, अंबाजोगाई के पास चनई इलाके में हुआ हादसा

Beed News : 13 वर्षीय लड़की अपने खेत के कुएं में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 22 सिंतबर, रविवार की सुबह अंबाजोगाई शहर के पास चनई इलाके के एक खेत में हुई। जानकारी के अनुसार अंबाजोगाई शहर के पास चनई में लड़की खेत के कुएं में तैरने गई थी, उस समय डूब गई। मृतक लड़की का नाम कल्याणी कानोबा गोचडे सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।रविवार के दिन स्कूल की छुट्टी होने से कल्यानी सुबह खेत में गई, कुएं में तैरने के लिए उतरी, लेकिन तैरते समय उसकी सांसें फूल गईं और वह पानी में डूब गई, उसके चिल्लाने की आवाज से भाई और चचेरे भाई ने तुरंत कुएं में उतरकर कल्यानी को बाहर निकाला। तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां से शव को परिजन के हवाले किया गया। कल्याणी की मौत से चनई गांव में मातम छा गया है।
Created On :   22 Sept 2024 8:30 PM IST













