- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- 12 गांवों के पुनर्वास के लिए पवनी...
Bhandara News: 12 गांवों के पुनर्वास के लिए पवनी में श्रृंखलाबध्द अनशन शुरू

Bhandara News उमरेड-पवनी-करांडला अभयारण्य के पवनी तहसील के 12 गांवों का पुनर्वसन करने और मुआवजा देने की मांग को लेकर वन्यजीव अभयारण्य अन्यायग्रस्त कृति समिति ने सोमवार 6 अप्रैल से पवनी में अनशन शुरू किया है।
उमरेड-पवनी-करांडला व्याघ्र प्रकल्प के विस्तारिकरण में पवनी तहसील के कुछ जंगल हिस्से का समावेश किया गया। इससे अनेक गांवों की कृषि भूमि चली गई। लेकिन पीड़ित 12 गांवों की समस्या आज भी बरकरार है।
पुनर्वसन कर खेत जमीन का अधिग्रहण करने के लिए अधिसूचना निकाली गई। लेकिन प्रशासन की लेटलतीफी पर सवाल उठ रहे हैं। हिंसक वन्यजीवों के नागरिकों में भय का माहौल है। खेती और खेत मजदूरी पर निर्भर नागरिकों को प्रति दिन की जरूरतों को पूर्ण करने में परेशानी हो रही है। ऐसा होते हुए भी शासन-प्रशासन धिमि गति से कार्रवाई कर रहा है। गत अनेक दिनों से आंदोलनकारियों की मांग पूर्ण नहीं होने से उमरेड-पवनी-करांडला अभयारण्य अन्याग्रस्त कृति समिति ने सोमवार से वन्यजीव कार्यालय के सामने श्रृंखलाबध्द अनशन शुरू किया।
समिति के संयोजक अनिल मेंढे के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन में बबलु वाघमारे, हरिश तलमले, अरविंद आसई, महेश गोन्नाडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अनस्थल पर पवनी की नगराध्यक्षा डा. विजया राजेश नंदुरकर, भाजपा के तहसील अध्यक्ष तिलक वैद्य ने भेट देकर मार्गदर्शन किया।
यह हैं मांगंे : भूमि अधिग्रहण के दर तत्काल घोषित करें, अधिग्रहित गांव के लिए पुनर्वसन करें, गांव के बेरोजगार लोगों को वन मजदूर और वन्यजीव कार्यालय में तत्काल रोजगार उपलब्ध कराएं, अधिग्रहित गांव के बेरोजगार युवकों को शिक्षा की पात्रता के अनुसार शासकीय नौकरी दी जाए, प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपयों का पैकज दिया जाए, जिले के उमरेड-पवनी-करांडला अभयारण्य के अधिग्रहित गांवों का तत्काल पुनर्वसन किया जाएगा आदि मांगें की गई।
Created On :   7 April 2026 4:11 PM IST














