- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- खाद की कीमतों में वद्धि से किसानों...
Bhandara News: खाद की कीमतों में वद्धि से किसानों का बजट डांवाडोल

Bhandara News खाद की कीमतों में उछाल से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हुआ है। 1 अप्रैल से रासायनिक खाद की कीमतों में वृद्धि हुई है। अब प्रति बैग की दरें 125 से 300 रुपए तक हुई है। खरीफ मौसम की पहले हुए दरवृद्धि से किसानों का नियोजन बिगड़ने वाला है। इससे किसानों को प्रति एकड़ एक हजार पंद्रह सौ रुपए खर्च बढ़ने की संभावना है। गत कुछ वर्षों से किसानों की उपज को उचित बाव नहीं मिल रहा है। इससे किसान आर्थिक रूप से संकट में है।
युध्द के कारण कच्चे माल की सप्लाय रुकने से खाद के दरों में उछाल आया है। इसी के साथ वैश्विक स्तर पर बाजार में हुए बदलाव का असर भी हुआ है। खाद के नए दर के अनुसार सर्वाधिक असर 20.20.13 इस ग्रेड पर हुआ है। यह खाद 300 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से महंगा हुआ है। 1500 रुपयों की बोरी अब 1800 रुपयों में मिल रही है। यह खाद प्रमुख रूप से सूखे अनाज की फसल लेते समय उपयोग में लाया जाता है। साथ ही 10.26.26 और 12.32.16 खाद की मांग सर्वाधिक रहती है। इन खाद की कीमत में 225 रुपयों की वृद्धि हुई है। 19.19.19 एवं एमओपी जैसे खाद के दरों में 125 से 225 की वृद्धि हुई है। केवल डीएपी और टीएमपी जैसे खाद की कीमत स्थिर रखी गई है।
खाद दर वृद्धि के साथ किसानों को लिकिंग की सख्ती की गई है। अनेक स्थानों पर खाद खरीदी करते समय अनावश्यक खाद खरीदी करने की सख्ती की जाती है। इससे किसानों पर अनावश्यक बोझ बढ़ता है। खाद के लिए अतिरिक्त रुपए देने पड़ते हंै। अनियमिता पर कृषि विभाग ने नजर बनाई है। लिकिंग की सख्ती करने वाले विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग हो रही है।
Created On :   7 April 2026 4:30 PM IST















