हमला: जानवरों के लिए चारा निकाल रही थी महिला किसान, तेंदुए ने हमला कर किया जख्मी

जानवरों के लिए चारा निकाल रही थी महिला किसान,  तेंदुए ने हमला कर किया जख्मी
  • आवाज सुनकर परिजन दौड़े से भाग गया तेंदुआ
  • महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी
  • ग्रामीण अस्पताल में किया भर्ती

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर (भंडारा) । अपने खेत में पालतू जानवरों के लिए चारा निकाल रही महिला किसान के ऊपर तेंदुए ने अचानक हमला किया। घटना 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे बोथली खेत परिसर में घटित हुई। इस घटना में महिला किसान बाल- बाल बची। घायल महिला का नाम उषा प्रकाश बगमारे (34) है। लाखांदुर तहसील के बोथली ग्राम में उषा प्रकाश बगमारे (34) की 4 एकड़ जमीन है। वहां पर उन्होने ग्रीष्मकालीन धान की फसल लगाई है। शुक्रवार को पीड़िता अपनी फसल की रक्षा करने के लिए एवं पालतू जानवरों के लिए चारा निकालने के लिए खेत में गई। अपने काम में व्यस्त उषा बगमारे पर अचानक तेंदुए ने हमला किया।

तेंदुए ने हमला करने पर महिला किसान जोर जोर से चिल्लाई। जिसके कारण आस पास के खेत में काम कर रहे मजदूर किसान उसके खेत की ओर दौड़े। यह देखते ही तेंदुए ने घटनास्थल से पलायन किया। इस हमले में महिला किसान गंभीर जख्मी हो गई। उसे लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। घटना की जानकारी लाखांदुर वन विभाग को दी गई। वनपरिक्षेत्र अधिकारी रूपेश गावित के मार्गदर्शन में वनरक्षक नरवडे एवं अन्य वन कर्मियों ने आकर अस्पताल में इलाज ले रही पीडिता से पूछताछ कर पंचनामा किया।

वोटिंग करते ही दुर्घटनाग्रस्त कार्यकर्ता से मिले मेंढे : परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की प्रक्रिया पूरी करके अस्पताल में पहुंचकर सांसद सुनील मेंढे ने दुर्घटना में घायल हुए कार्यकर्ता की भेट की। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दिन मोहाडी भाजपा के बुथप्रमुख मारबते का एक्सिडेंट हो गया। जिसे मिलने के लिए सांसद मेंढे तुरंत अस्पताल पहुचे।

पिछले कुछ महिनों से चुनावी तैयारियों में जुटे संसद सुनिल मेंढे ने 19 अप्रैल को परिवार के मतदान केंद्र पर पहुचकर वाटिंग पूरी की। उसके पश्चात तुरंत वह मोहाडी के भाजपा बुथप्रमुख मारबते की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वह सीधे अस्पताल पहुचे। और वहां घायल कार्यकर्ता के परिवार के साथ मिलकर उनका ढ़ाढस बंधाया। फिर से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए निकले। उन्होने के लोकतंत्र की मजबुती के लिए शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। साळा ही तहसील स्तरीय बुथ पर जाकर भेट दी।


Created On :   20 April 2024 12:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story