Bhopal News: राज्यसभा की एक सीट के उप चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को, पहले दिन कोई नामांकन नहीं

राज्यसभा की एक सीट के उप चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को, पहले दिन कोई नामांकन नहीं

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र से राज्यसभा की 1 रिक्त सीट पर उपचुनाव अधिसूचना निर्वाचन आयोग ने सोमवार को जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही रिक्त सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई। आयोग द्वारा इस उप निर्वाचन के लिए मप्र विधान सभा के अपर सचिव उमेश शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर और अपर सचिव मयंक वर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

विधानसभा भवन, भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 को निर्वाचन कार्यालय के लिए अधिकृत किया गया है। अप्रैल 2024 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित डॉ. एल मुरुगन ने 14 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता और मंत्रीपद से त्यागपत्र देने के बाद यह सीट खाली हुई है। डॉ मुरुगन का कार्यकाल 3 अप्रैल 2030 तक था। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन पत्र 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन लोक अवकाश के दिन को छोड़कर जा सकेंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की जांच 3 नवंबर को 2 बजे की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 5 नवंबर अपराह्न 3 बजे निर्धारित की गई है। 12 नवंबर को सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक मतदान और इसी दिन मतगणना होगी।

Created On :  

Tags

Next Story