- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के 30...
Bhopal News: दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के 30 कछुऐं जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र वन विभाग की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने 2 आरोपियों को 30 नग दुर्लभ प्रजाति के कछुओ का अवैध व्यापार करते हुए गिरफ्तार किया है। प्रकरण में गिरफ्तार किये गये आरोपी मूसाखेड़ी इंदौर निवासी रोहन गौड़ पिता कमल गौड़ एवं केशव शर्मा पिता विमल शर्मा के द्वारा संगठित रूप से दुर्लभ वन्यजीवों की अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध व्यापार/तस्करी की जा रही थी।
आरोपियों के पास से दुर्लभ प्रजाति के कछुए इंडियन स्टार टोरटोइज 14 नग, इंडियन रूफ्ड टर्टल 10 नग एवं स्पॉटेड पौंड टर्टल 6 नग तथा 3 नग मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं। बरामद की गई समस्त वन्यजीव प्रजातिया वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित हैं, जिनके अवैध व्यापार/तस्करी के लिए 3 वर्ष से 7 वर्ष तक का कारावास एवं जुर्माना 25 हजार रूपये तक के दंड का प्रावधान है। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, इंदौर के समक्ष प्रस्तुत कर फारेस्ट रिमांड पर लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।
Created On :   21 Aug 2026 11:36 PM IST












