MP News: पनीर बनाने वाली जगह खुली थी नालियां, कर्मचारी थूकते थे गुटखा, उड़नदस्ता ने 32 क्विंटल पनीर किया जप्त

पनीर बनाने वाली जगह खुली थी नालियां, कर्मचारी थूकते थे गुटखा, उड़नदस्ता ने 32 क्विंटल पनीर किया जप्त

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। सीहोर स्थित रुद्रांश डेयरी से गुरुवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल संभागीय उड़नदस्ता दल ने 32 क्विंटल संदिग्ध पनीर पकड़ा है। आशंका है कि यह पनीर नकली है। संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने प्लाट नं. 3, इंडस्ट्रियल एरिया पचामा, महोरिया, सीहोर स्थित फर्म रुद्रांश डेयरी में छापा मारा। छापे के दौरान रुद्रांस डेयरी में मानव उपभोग के लिए पनीर एवं अमानक/अदृश्य खाद्य पदार्थों (एनालॉग पनीर) का निर्माण व संग्रहण करना पाया गया, जिस जगह पनीर बनाया जा रहा था, वहां गंदगी भी फैली हुई मिली।

पनीर निर्माण स्थल पर फर्श टुटा मिला। नालियां खुली मिली। इससे पनीर के दुषित हो रहा था। पनीर निर्माण स्थल के पास कर्मचारियों ने गुटका खा कर थूकने के प्रमाण भी मिले। गंदगी और अस्वास्थ्य परिस्थितियों मे पनीर बनाने पर खाद्य लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की गई। संदेह के आधार पर लो-फेट पनीर, पनीर खुला, नमक, शक्कर, मिक्स दूध और बिना लेवल वाला पेक्ड पनीर के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये। जप्त 32 क्विंटल पनीर का मूल्य 7 लाख 68 हजार आंका गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने तक इसकी बिक्री पर भी रोक लगा दी।

मौके से पनीर, नमक, शक्कर जैसी सामग्री मिली, जिसका उपयोग एनालॉग पनीर बनाने मेंं करने की आशंका है। उड़नदस्ता दल को मौके से बिल फाइल और अन्य कागज भी मिले है। इनमें भारी मात्रा में पनीर तैयार कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने की संभावना है। जप्त कागजों की छानबीन की जा रही है। निरीक्षण के दौरान फर्म संचालक द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जैसे स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, पानी की जांच रिपोर्ट पेश नहीं की।

Created On :   21 Aug 2026 11:13 PM IST

Tags

Next Story