MP News: उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन की तारीख बढ़ाई, आज से 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन

उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन की तारीख बढ़ाई, आज  से 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन
मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने नए एडमिशन को लेकर 10 दिन ओर बढ़ा दिए। प्रदेश में बारिश के कारण कई जिलों के कॉलेजों में एडमिशन नहीं हो पाए थे, इसको देखते हुए आज से 31 अगस्त तक कॉलेजों में एडमिशन होंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने नए एडमिशन को लेकर 10 दिन ओर बढ़ा दिए। प्रदेश में बारिश के कारण कई जिलों के कॉलेजों में एडमिशन नहीं हो पाए थे, इसको देखते हुए आज से 31 अगस्त तक कॉलेजों में एडमिशन होंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खाली सीटों पर प्रवेश होगा। कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण के लिए 10 से 14 अगस्त तक करने के निर्देश थे। अब खाली सीटों पर एडमिशन का अतिरिक्त अवसर दिया जा रहा।

अतिरिक्त सीएलसी चरण की अवधि में वृद्धि की गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि 31 अगस्त तक खाली सीटों पर एडमिशन की कार्यवाही पूरी कर लें।

Created On :   22 Aug 2026 12:21 AM IST

Tags

Next Story