MP News: सिंहस्थ के काम की प्रगति जानने पैदल निकले मुख्यमंत्री, 134.97 करोड़ से बनने वाले प्रशासनिक संकुल का भी निरीक्षण किया

सिंहस्थ के काम की प्रगति जानने पैदल निकले मुख्यमंत्री, 134.97 करोड़ से बनने वाले प्रशासनिक संकुल का भी निरीक्षण किया

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन के निर्माणाधीन प्रशासनिक संकुल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। यह भवन 134.97 करोड़ से बनाया जा रहा है। उन्होंने समय सीमा में काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नवीन प्रशासनिक संकुल भवन की कार्य योजना एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों के बारे में अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के लिए सती गेट से गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण का काम भी देखा। कंठाल चौराहा और प्राचीन सती माता मंदिर द्वार के लिए प्रस्तावित डिजाइन की जानकारी भी ली। उन्होंने सती गेट से छोटा सराफा चौराहा तक पैदल भ्रमण किया। सिंहस्थ 2028 के लिए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। कंठाल चौराहे पर 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे।

Created On :   22 Aug 2026 12:37 AM IST

Tags

Next Story