- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- आदिवासी महिला की मौत पर नेता...
MP News: आदिवासी महिला की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को घेरा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह ज़िले में आदिवासी महिला की मौत पर निशाना साधा है। सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में सड़क के अभाव में एक आदिवासी महिला दम तोड़ देती है और भाजपा विकास के दावे करती है।रीवा के ग्राम पंचायत नदना (डिहिया) में आदिवासी महिला रामकली रावत को आकाशीय बिजली गिरने के बाद अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सड़क नहीं थी।
मजबूर परिजनों ने उन्हें 2 किलोमीटर तक खाट पर कीचड़ भरे रास्ते से उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जब स्वास्थ्य मंत्री के जिले में आदिवासी महिलाओं को सड़क और समय पर इलाज तक नसीब नहीं हो रहा, तो प्रदेश के बाकी हिस्सों की स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। भाजपा आदिवासी सम्मान की बातें करती है, लेकिन आदिवासी आज भी सड़क, स्वास्थ्य और जीवन के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Created On :   8 July 2026 1:31 AM IST












