- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- प्रदेश में समान नागरिक संहिता इसी...
MP News: प्रदेश में समान नागरिक संहिता इसी महीने लागू कर सकती है सरकार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने भोपाल के सतगढ़ी में नया सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और कन्वेंशन सेंटर का किया भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस पार्क को डॉ. मुखर्जी को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के एक देश-एक विधान-एक निशान-एक प्रधान के संकल्प पर राज्य सरकार काम कर रही है।
राज्य सरकार इसी महीने (जुलाई में) समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी में है। डॉ. यादव ने कहा कि हिंदू भाई एक शादी करता है और सात फेरे लेता है, तो सभी के लिए ऐसा ही कानून होना चाहिए। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। वह फिर दावा करेगी कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों को याद रखना चाहिए कि एक यूसीसी लागू की जाएगी। इसके लिए प्रदेश की जनता से राय ली गई है। 10 लाख से अधिक सुझाव मिले हैं। हम चाहते तो सीधे विधानसभा में कानून ला सकते थे, लेकिन जनता की राय के आधार पर फैसला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 15 दिवसीय जनकल्याण पखवाड़े की शुरुआत भी की।
Created On :   8 July 2026 1:36 AM IST












