- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर बड़ी...
Bhopal News: भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर बड़ी चोरी का खुलासा, राजस्थान से पुलिस अरेस्ट किए चार आरोप

ट्रैफिक ACP विजय दुबे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर से चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस टीमों का गठन करके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में 4 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये खुलासा सूत्रों ने किया है।
20 तोला सोना और 15 लाख रुपये नकद चुराए
यह मामला कोलार थाना क्षेत्र के दानिश कुंज-2 इलाके का है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव की वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर उनके घर से लगभग 20 तोला सोना और 15 लाख रुपये नकद चुरा लिए। ये जानकारी ट्रैफिक अधिकारी ने FIR में दी है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार उठा रही है अहम कदम
राजस्थान के ठिकानों पर की छापेमारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के राजस्थान में छिपे होने की सूचना क्राइम ब्रांच और कोलार थाना प्रभारी को मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच और कोलार पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची और कार्रवाई करते हुए सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 11 सितंबर, 2026 को हुआ था। मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV खंगालना शुरू किया। दुबे के घर के पास लगे CCTV में आरोपियों के चेहरे दिखाई दिए। इसी के आधार पर उनकी पहचान के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर जानकारियां जुटाना शुरू किया।
10 थानों की पुलिस हुई थी सक्रिय
पुलिस ने इस मामले में बताया था कि वारदात में शामिल बदमाशों ने इससे पहले भोपाल के गांधीनगर से लेकर कोलार और मिसरोद इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। लगातार मिली घटनाओं के बाद करीब 10 थानों की पुलिस सक्रिय हो गई थी।
Created On :   22 Sept 2026 12:08 AM IST











