अवॉर्ड: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को मिला ‘यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को मिला ‘यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’
  • रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहां नीति आयोग के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का सफल संचालन किया जा रहा है।
  • विश्वविद्यालय प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्कृति को बढ़ावा देता आ रहा है - कुलाधिपति संतोष चौबे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हाल ही में दिल्ली शहर में आयोजित हुए इंडिया एजूकेशन अवॉर्ड्स में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को “यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य, स्ट्रैटेजी और इनोवेशन के लिए प्रदान किया गया है। समारोह में यह सम्मान रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह ने प्राप्त किया। पुरस्कार को प्राप्त करते हुए डॉ. विजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरुप ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं जहां विद्यार्थियों में कुशल कौशल सहित उद्यमिता एवं भारतीय संस्कृति का विकास हो।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे जी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्कृति को बढ़ावा देता आ रहा है। आरएनटीयू देश का पहला कौशल आधारित विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहां नीति आयोग के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का सफल संचालन किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स और कुलपति डॉ. रजनी कांत जी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय लगातार उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

Created On :   1 April 2024 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story