Bhopal News: भोपाल में महिला डीएसपी ने चुराए 2 लाख नकद और मोबाइल, केस दर्ज

भोपाल में महिला डीएसपी ने चुराए 2 लाख नकद और मोबाइल, केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर उनकी सहेली ने घर में घूसकर 2 लाख और 1 मोबाइल चुराने का आरोप लगाया है। भोपाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद कल्पना रघुवंशी पर केस दर्ज कर लिया है। जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी महिला डीएसपी कल्पना पर नामजद केस दर्ज किया है। रीवा जिले की निवासी प्रवीण ऊर्फ प्रमिला तिवारी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र महालक्ष्मी गल्लामंडी परिसर में रहती है। उन्होंने 24 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया।

महिला सीसीटीवी कैमरे में प्रमीला के घर आते-जाते नजर आ रही है। एफआईआर के अनुसार कल्पना ने प्रमिला के घर में घुसकर बैग चोरी कर लिया। डीएसपी कल्पना रघुवंशी उनकी सहेली है, उनका प्रमिला के घर आना-जाना था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को वह और उनकी बेटी घर पर थी। फरियादी जब नहाने बाथरूम में गई तभी एक बैग चोरी कर लिया। बैग में मोबाइल फोन और बेटी की फीस भरने के लिए बैग में दो लाख रुपए थे। फरियादी के अनुसार, नहाने के बाद उन्होंने चेक किया तो बैग-पैसे और मोबाइल गायब थे। शक होने पर प्रमिला ने सीसीटीवी फुटेज देखा। इसमें डीएसपी कल्पना रघुवंशी घर में आती-जाती दिखाई दे रही। यह भी नजर आया कि घर से निकलते समय उनके हाथ में नोटों की गड्डी जैसा कुछ है। वीडियो देखकर प्रमिला चौंक गईं।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद डीएसपी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस के अनुसार कल्पना ने मोबाइल तो लौटा दिया, लेकिन दो लाख नहीं लौटाए। पुलिस मुख्यालय ने भी आरोपी अधिकारी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

Created On :   30 Oct 2025 10:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story