Bhopal News: आगजनी रोकने नगरीय निकायों को मिलेंगे 127 फायर टेंडर और 111 मिनी मिस्ट वाहन

आगजनी रोकने नगरीय निकायों को मिलेंगे 127 फायर टेंडर और 111 मिनी मिस्ट वाहन

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश के नगरीय निकायों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए निकायों को 238 फायर टेंडर (बड़े दमकल वाहन) और फायर मिनी मिस्ट वाहन दिए जाएंगे। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के मुताबिक 127 फायर टेंडर और 111 मिनी मिस्ट के लिए टेंडर जारी किए जा रहे। फायर टेंडर वाहन के लिए करीब 1 करोड़ और मिनी मिस्ट वाहन के लिए करीब 30 लाख का रेट रखा गया है।

प्रक्रिया पूरी होने में करीब 4 महीने का वक्त लग सकता है। वाहनों का बटवारा जनसंख्या और जरूरत के हिसाब से किया जा रहा। बड़े नगर निगमों को दमकल की गाड़ियां उनके जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता पर दी जाएंगी। तंग गलियों और ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों के लिए मिनी मिस्ट वाहन दिया जाएगा। इसके साथ ही जहां जनसंख्या ज्यादा है वहां दमकल की गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बड़े महानगरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में फायर टेंडर और मिनी मिस्ट दोनों ही दमकल की गाड़ियां दी जाएंगी। ताकि हर स्थिति में आग पर काबू पाया जा सके। विभाग का प्रयास है कि गर्मियों से पहले इन फायर फाइटर वाहनों की उपलब्धता हो जाए। ज्यादातर आग लगने की घटनाएं गर्मियों में देखी जाती हैं। जिसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है।

क्या है मिनी मीस्ट की खासियत

मिनी वाटर मिस्ट टेंडर का छोटा आकार होना सबसे बड़ी खासियत है। छोटा आकार होने की वजह से यह संकरी सड़कों से भी आसानी से गुजर सकता है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में मिनी मिस्ट वाहन कारगर साबित होते हैं। मिस्ट फायर टेंडर फोम मिले बारीक पानी का छिड़काव करता है। मिनी मिस्ट आग बुझाने के साथ धुएं को भी रोक सकता है। जहां बड़े दमकल के वाहन नहीं जा पाते वहां मिनी मीस्ट के जरिए आग पर काबू पाया जा सकेगा। कई बार बड़े वाहनों को तंग गलियों में आग बुझाने के लिए लंबी पाइप का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिससे पानी का फोर्स और समय लगता है। मिनी मिस्ट से

36 अत्याधुनिक फायर स्टेशन

प्रदेश में फायर अकादमी के साथ 36 नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। फायर स्टेशनों में फायर फाइटर वाहन के साथ तमाम सुविधाएं होंगी। जो कि कहीं भी आग लगने की सूचना पर समय पर पहुंच सके और आग पर काबू पाया जा सके। हाइराइज बिल्डिंग और सघन आबादी क्षेत्रों में पहुंच के लिए स्टेशनों में प्रबंध किए जा रहे हैं। नए फायर सेफ्टी बिल के अनुसार विभाग के अनुसार विभाग फायर स्टेशनों में विभाग सुविधाएं डेवलप करेगा। अकादमी में प्रशिक्षित और तमाम जरूरी संसाधन से लैस फोर्स को तैयार किया जाएगा। जिसमें फायर ऑफिसर, फायर फाइटर्स और इससे जुड़े दूसरे कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे।

Created On :   29 Sept 2026 1:29 AM IST

Tags

Next Story