- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- 2025-26 में मनरेगा के अंतर्गत...
मजदूरी का भुगतान: 2025-26 में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी वितरण में कितना विलंब रहा, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने पूछा सवाल

New Delhi News. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार से जानना चाहा है कि 2025-26 में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी वितरण में कितना विलंब रहा। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने तन्खा के लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर मजदूरी का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रोटोकाल के माध्यम से केंद्र सरकर द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में किया जाता है।
केंद्रीय मंत्री ने तन्खा के प्रश्न के उत्तर में बताया कि लाभार्थियों को यह भगुतान 15 दिनों में कर दिया जाता है। इस तरह भुगतान की गई कुल राशि 96.25 प्रतिशत है।
विवेक तन्खा द्वारा यह पूछे जाने पर कि विलंब होने पर क्या अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है, इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री पासवान ने बताया कि विलंब के 16वें दिन से प्रत्येक दिन के लिए 0.05 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान होता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2025-26 में विलंब धनराशि के रूप में कुल 4014493 रूपये का भुगतान किया गया है।
Created On :   29 July 2026 7:02 PM IST










