- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- किसानों ने रोशनपुरा चौराहे पर डाला...
Bhopal Farmers Protest: किसानों ने रोशनपुरा चौराहे पर डाला डेरा, मंत्रियों के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक जारी, रात में बनेगी आगे की रणनीति

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार समेत 3 मांगों को लेकर किसान राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज उनके प्रदर्शन का तीसरा दिन है। मंत्रालय में सरकार के 3 मंत्री और सीनियर अधिकारी किसानों के 15 प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं, ताकि कोई समाधान निकाला जा सके।
यह भी पढ़े -आंदोलन पर क्यों अमादा प्रदेश का किसान, मूंग दाल की खरीदी सहित इन मांगों को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, कैसे और क्यों हुई शुरुआत, जानिए पूरी डिटेल
किसानों ने दी चेतावनी
वहीं, हजारों आंदोलनकारी किसान रोशनपुरा चौराहे पर डेरा जमाए हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार के साथ चल रही वार्ता विफल रहती है तो वे आगे कूच करेंगे और आज ही सीएम हाउस का घेराव करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगे पूरी न होने पर सीएम हाउस का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस जाएंगे।
रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास लगभग 1 किलोमीटर दूर है। रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। किसानों को रोकने के लिए बसों और डंपरों को खड़ा करके बैरिकेडिंग की गई है।
यह भी पढ़े -नर्मदापुरम में तोड़ी पुलिस की बैरिकेटिंग, प्रशासन की समझाइश के बाद बुधनी में रात्रि विश्राम के लिए रुके
शिवराज सिंह चौहान के आवास का किया घेराव
इससे पहले नर्मदापुरम रोड पर CSIR के सामने धरने पर बैठे किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने सावरकर सेतु, बीजेपी कार्यालय बोर्ड ऑफिस, पीसीसी कार्यालय, रेडक्रॉस हॉस्पिटल समेत कई जगहों पर बैरिकेडिंग की। लेकिन, किसानों ने सभी को पार कर लिया।
इस दौरान एमपी नगर में किसानों और पुलिस के बीच छक्का-मुक्की भी हुई। रास्ते में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का किसानों ने घेराव किया। वहां उन्होंने नारेबाजी की और सीएम हाउस की तरफ बढ़ गए।
Created On :   29 July 2026 8:53 PM IST













