MP News: ग्वालियर में पांच साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुये स्टेट प्लेन को बेचने का टेण्डर जारी हुआ

ग्वालियर में पांच साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुये स्टेट प्लेन को बेचने का टेण्डर जारी हुआ
मप्र सरकार द्वारा अमेरिका की ट्रेक्सट्रान एविएशन कंपनी से करीब 65 करोड़ रुपये में वर्ष 2020 में खरीदा गया ‘‘बीचक्राफ्ट किंग एयर एसकेए बी250 वीटी एमपीक्यु’’ स्टेट प्लेन बेचने के टेण्डर जारी कर दिये गये हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र सरकार द्वारा अमेरिका की ट्रेक्सट्रान एविएशन कंपनी से करीब 65 करोड़ रुपये में वर्ष 2020 में खरीदा गया ‘‘बीचक्राफ्ट किंग एयर एसकेए बी250 वीटी एमपीक्यु’’ स्टेट प्लेन बेचने के टेण्डर जारी कर दिये गये हैं।

यह स्टेट प्लेन 6 मई 2021 को ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के बाद विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह प्लेन गुजरात से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर ग्वालियर आया था और लैंडिंग के समय रनवे पर लगे बैरियर से टकरा गया था। इस समय तक यह स्टेट प्लेन 208 घण्टों की उड़ान एवं 204 लैंडिंग कर चुका था।

टेण्डर में इसे बेचने की आफसेट प्राईज 6 करोड़ रुपये रखी गई है तथा इसके अलावा भोपाल के स्टेट हैंगर में रखे विमान संबंधी 1793 पुर्जे भी बेचने की आफसेट प्राईज एक करोड़ रुपये रखी गई है यानि इन्हें खरीदने के लिये इससे ऊपर की राशि बोली लगाना होगी। 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाईन बिड डाली जा सकेगी।

Created On :   30 July 2026 1:22 AM IST

Tags

Next Story