Bhopal Farmers Protest: सरकार ने दिया 60 फीसदी मूंग खरीदी का आश्वासन, जारी रहेगा या खत्म होगा आंदोलन?

सरकार ने दिया 60 फीसदी मूंग खरीदी का आश्वासन, जारी रहेगा या खत्म होगा आंदोलन?
ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जारी किसान आंदोलन के बीच सरकार ने ऐलान किया कि वह 60 फीसदी मूंग की खरीदी करेगी। लेकिन किसानों ने इस फैसले पर असहमति दिखाई और आंदोलन आगे जारी रखने का ऐलान किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जारी किसान आंदोलन के बीच सरकार ने ऐलान किया कि वह 60 फीसदी मूंग की खरीदी करेगी। लेकिन किसानों ने इस फैसले पर असहमति दिखाई और आंदोलन आगे जारी रखने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती, आंदोलन खत्म नहीं होगा।

'शत-प्रतिशत मूंग खरीदे सरकार'

इससे पहले सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच करीब 3 घंटे तक बातचीत चली। इसमें सरकार की ओर से 25 की जगह 60 फीसदी मूंग की खरीदी करने का फैसला किया। सरकार के मुताबिक वह नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा जैसे जिलों में लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदेगी। इसके अलावा मूंग की स्लॉट बुकिंग जो कि पहले 10 अगस्त थी, उसे बढ़ाकर 20 अगस्त कर दिया गया।

वहीं, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को भी सरकार ने फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया। सरकार की ओर से यह सभी फैसले तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई थी। लेकिन किसानों का कहना है कि 3 क्विंटल प्रति एकड़ से कुछ नहीं होगा। कम से कम 5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी जानी चाहिए।

आंदोलनकारी किसान रोशनपुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर सीएम हाउस के घेराव करने की चेतावनी दी है।

Created On :   29 July 2026 11:07 PM IST

Tags

Next Story