- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रविदास जयंती पर वाराणासी से मप्र...
MP News: रविदास जयंती पर वाराणासी से मप्र पहुंचेंगे कलश, 21 हजार जगह जलाए जाएंगे दीप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने मंगलवार को भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह पांच चरणों में पूरा होगा।
इसका शुभारंभ 29 जुलाई को समरसता दीपोत्सव के साथ होगा। प्रदेश के 62 संगठनात्मक जिलों, 1313 मंडलों के 21 हजार स्थानों पर एक साथ दीपोत्सव होगा। जहां, रविदास मंदिर हैं, वहां और जहां मंदिर नहीं हैं, वहां सार्वजनिक स्थलों पर संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप जलाए जाएंगे। भाजपा ने इस अिभयान से जुड़ने के लिए संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सभी वर्गों से जुड़ने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र स्थानीय निकायों में विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए एआई और जियो-टैगिंग का होगा इस्तेमाल
सिंगरौली के रास्ते भोपाल पहुंचेगी कलश यात्रा
सोलंकी ने कहा कि अभियान के दूसरे चरण में कलश वंदन होगा। गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की मिट्टी से भरे कलश वाराणसी से देशभर के लिए रवाना होंगे। मप्र में यह कलश यात्रा वाराणासी से लगभग 1100 किलोमीटर की होगी। सिंगरौली से मप्र में प्रवेश किया जाएगा। यहां से सीधी, रीवा, सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा एवं रायसेन से भोपाल पहुंचेगी। भोपाल में गुरु रविदास मंदिर में कलश स्थापित किया जाएगा। प्रदेश की मिट्टी को मिलाकर 62 संगठनात्मक जिलों के लिए अलग-अलग कलश तैयार किए जाएंगे, जिन्हें रथों के माध्यम से जिला मुख्यालयों तक पहुंचाया जाएगा।
Created On :   30 July 2026 1:17 AM IST












