- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- प्राकृतिक आपदा झेल रहे आक्रोशित...
Chandrapur News: प्राकृतिक आपदा झेल रहे आक्रोशित किसानों का ऐलान, 18 को चिमूर में महामोर्चा

Chandrapur News प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण चिमूर तहसील में सोयाबीन और कपास की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों की समस्याओं को लेकर चिमूर तहसील कांग्रेस कमेटी की ओर से 18 सितंबर को जनआक्रोश महामोर्चा निकाला जाएगा। दोपहर 12 बजे पंचायत समिति परिसर से शुरू होने वाला मोर्चा तहसील कार्यालय पहुंचेगा। नेतृत्व कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं ब्रह्मपुरी विधायक विजय वडेट्टीवार करेंगे ऐसी जानकारी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्र-परिषद में दी है।
यह भी पढ़े -कोंडा फाटा हाईवे पुलिस पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप, भारी वाहनों को कथित संरक्षण देने का दावा
मोर्चे में सांसद डॉ. नामदेव किरसान, विधायक अभिजित वंगारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाष धोटे तथा प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव शिवानी वडेट्टीवार उपस्थित रहेंगी।कांग्रेस ने वर्ष 2025-26 का फसल बीमा भरने के बावजूद नुकसान भरपाई से वंचित किसानों को तत्काल मुआवजा देने, चिमूर को सूखाग्रस्त घोषित कर चालू फसल ऋण माफ करने और किसानों के 7/12 कोरे करने की मांग की है।
धान बोनस, घोषित 50 हजार रुपए की सहायता, लाडली बहनों का बंद अनुदान शुरू करने तथा स्मार्ट मीटर बंद करने की भी मांग है। इंदिरानगर के बेघर लोगों को पट्टे देने, ई-फसल निरीक्षण करने वाले कृषि मित्रों का मानधन बढ़ाने और जलजीवन मिशन में कथित 52 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की जांच की मांग के साथ नगर परिषद के मुख्याधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी कांग्रेस ने की है।
पत्र-परिषद में तहसील कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विजय गावड़े पाटील के साथ प्रो. राम राऊत, धनराज मुंगले, जुनेद खान, गजानन बुटके, सुभाष बनसोड, किशोरबापू शिंगरे, विजय घरत, देवा मुंगले, घनश्याम चाफले, रामदास चौधरी, प्रो. अरुण टिपले, इरफान पठान, नागेश चट्टे, बब्बू खान, संदीप कावरे, पांडुरंग डोये, दुर्योधन तांबरभोगे और शांताराम सेलवटकर उपस्थित थे। हजारों की संख्या में शामिल होकर सरकार को जगाने का आह्वान डॉ. विजय गावड़े पाटील ने किया।
Created On :   15 Sept 2026 3:20 PM IST














