- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- बाघ के हमले में चरवाहे की मौत, जिले...
Chandrapur News: बाघ के हमले में चरवाहे की मौत, जिले में मृतकों की संख्या 30

Chandrapur News सावली वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सामदा वन बीट के निलसांनी-पेडगांव क्षेत्र में गुरुवार को मवेशी चराने गए चरवाहे पेड़गांव निवासी वासुदेव वाकुड़कर (60) पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई है। इस घटना से पेडगांव समेत व्याहाड और सामदा क्षेत्र के नागरिकों में दहशत फैल गई है। आज की घटना के साथ ही जिले में हिंसक जानवर के हमले में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वासुदेव वाकुड़कर सहित मधुकर राऊत, पत्रुजी बोदलवार, दिवाकर चहाकाटे, विलास दहेलकर, दिनेश शेंडे, पृथ्वीराज फुलबांधे, दीपक भोयर, डोपाजी कुमरे और सुखदेव गावंड़े समेत कुल दस लोग अपने मवेशी लेकर नियमित रूप से वैनगंगा नदी के किनारे स्थित खुले क्षेत्र में चराने के लिए गए थे। सभी किसान एक-दूसरे के आसपास ही चरा रहे थे तो बाघ ने अचानक वासुदेव वाकुड़कर पर हमला कर दिया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चरवाहों ने तत्काल मोबाइल से सामदा वन बीट के वनरक्षक शेडमाके को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वनरक्षक शेडमाके तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग का दल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का पंचनामा करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद पेडगांव सहित उपरी, व्याहाड और सामदा क्षेत्र में नागरिकों में दहशत का माहौल है। नागरिकों ने वन विभाग से वाघ की गतिविधियों पर नजर रखने तथा मानव-वाघ संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक बंदोबस्त करने की मांग की है। आज की घटना के साथ ही जिले में वन्यजीवों के हमले में 30 वीं मौत हुई है। जिसमें 28 बाघ, एक हाथी और एक तेंदुए के हमले का समावेश है।
Created On :   17 Sept 2026 1:36 PM IST















