Chandrapur News: दीक्षाभूमि की मुक्ति के लिए चंद्रपुर में हजारों बौद्ध अनुयायियों का एल्गार

दीक्षाभूमि की मुक्ति के लिए चंद्रपुर में हजारों बौद्ध अनुयायियों का एल्गार
  • संरक्षण और प्रबंधन में बौद्ध-आंबेडकरी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग
  • महानगरपालिका के मंजूर मूल स्ट्रक्चर में बदलाव नहीं करने की मांग
  • जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा निवेदन, बैठक बुलाकर समाधान का आश्वासन

Chandrapur News ऐतिहासिक दीक्षाभूमि के संरक्षण और प्रबंधन को लेकर हजारों बौद्ध अनुयायियों ने एल्गार मार्चा निकालकर अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा से शुरू हुआ यह मार्च मुख्य मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। संत सैनिक दल, भारतीय बौद्ध महासभा सहित जिले की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के नागरिक शामिल हुए।

प्रमुख मांग है कि समिति में बौद्ध-आंबेडकरी समाज के प्रतिनिधियों तथा जिले के सभी बौद्ध विहार मंडलों के अध्यक्षों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की गई। महानगरपालिका द्वारा मंजूर मूल स्ट्रक्चर में अनावश्यक बदलाव न करने की मांग भी रखी गई। मोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का निवेदन सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल्द ही संबंधित विषयों पर बैठक आयोजित कर मांगों पर चर्चा और समाधान का आश्वासन दिया। मोर्चे में प्रतीक डोलिकर, एड. राजस खोब्रागडे, लुंबिनी गणवीर, एड. प्रियंका चव्हाण, हर्षल खोब्रागडे, करण सोमकुवर, युगान डवले, मयूर साखरे, हर्षवर्धन कोठरकर, राज बडोले, प्रतीक वाघमारे, प्रज्योत बोरकर, प्रशिल झाडापे, अमिषा मेश्राम, अभिलाष चुनारकर, सुमित गोडघाटे, श्रेया राऊत, बंटी रायपुरे, पनवेल शेंडे, दीक्षा थुल, चारिका भगत, पलक दुर्योधन, प्राची दुर्गे, सलोनी दुर्गे, खुशी दुर्गे, पोषणा बेताल आदि उपस्थित थे।

अंकिता रोडगे, सुभानशु खोब्रागडे, मयूर मालखेडे, हिमांशु मेश्राम, चैतन्य बजाज, अशोक टेंभरे, अनंत बाबरे, बंडू ठेंगरे, अशोक फुलझले, सुरेश नारनवरे, जितेंद्र ढोणे, अनिल खोब्रागडे, जमनादास मोटघरे, चेतन पाटील, संपना कुंभारे, कृष्णा पेरकावर, जयदीप खोब्रागडे, विजय करमरकर, राहुल दुर्गे, मृणाल कांबले, गीता रामटेके, निर्मला नगराले, प्रेरणा करमरकर, वर्षा घडसे, नम्रता रायपुरे, छाया थोरात, अनिता जोगे, आम्रपाली मेश्राम सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


Created On :   17 Sept 2026 2:49 PM IST

Tags

Next Story