Chandrapur News: चंद्रपुर तहसील कार्यालय पर पहुंचा किसानों का ट्रैक्टर मोर्चा

चंद्रपुर तहसील कार्यालय पर पहुंचा किसानों का ट्रैक्टर मोर्चा
धान का बोनस, 24 घंटे बिजली और 4 हजार एमएसपी की रखी मांग

Chandrapur News धान उत्पादक किसानों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को तलोधी बालापुर के साई मंदिर से नागभीड़ तहसील कार्यालय तक विशाल ट्रैक्टर मोर्चा निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों के साथ किसान मोर्चे में शामिल हुए। बारिश के दौरान भी किसानों ने तहसील कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने मोर्चे के माध्यम से सरकार द्वारा घोषित धान बोनस तुरंत मिले, 24 घंटे सुचारू बिजली आपूर्ति, सिंचाई की सुविधाएं, धान को 4000 रुपए तक न्यूनतम समर्थन मूल्य, नए विद्युत कनेक्शन जैसी जोरदार मांग किसानों ने की। इसके बाद तहसीलदार महेश देशमुख के माध्यम से मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।धान उत्पादक किसानों का मोर्चा तलोधी बा. स्थित साई मंदिर से रैली निकालकर नागभीड़ तहसील तक पहुंचा।

मोर्चे में किसान नेता प्रकाश पोहरे, नागभीड़ नगराध्यक्ष स्मिता खापर्डे, नयना गेडाम, पद्मा कांबली, विनोद बोरकर, खोजराम मरसकोल्हे, धनंजय बोरकर, गिरीश नवघडे, श्रीकृष्णा गंजेवार, हितेश मुंगमोडे, रमेश घुगुसकर, तुकाराम निकुरे, दिवाकर कांबली, संजय अगडे, आतिष भाकरे, अमोल भाकरे, प्रमोद गायकवाड, रुपचंद झोडे आदि उपस्थित थे। नागभीड तहसील में पहली बार हजारों की संख्या में धान उत्पादक किसानों ने विशाल ट्रैक्टर मोर्चा निकालकर तहसील कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


Created On :   18 Sept 2026 2:59 PM IST

Tags

Next Story