chhindwada news: खमारपानी शराब दुकान के सामने विदिशा के युवक ने की हवाई फायरिंग

खमारपानी शराब दुकान के सामने विदिशा के युवक ने की हवाई फायरिंग
शराब दुकान के सामने मना रहे थे बर्थडे पार्टी

भास्कर न्यूज छिंदवाड़ा।

खमारपानी स्थित शराब दुकान के कर्मचारी के बर्थडे पर केक काटने के दौरान हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, खाली खोखा जब्त की गई है।

चौकी प्रभारी रविन्द्र िसंह ने बताया कि शनिवार को शराब दुकान में काम करने वाले कमलेश का जन्मदिन था। रात में शराब दुकान के सामने केक काटने के दौरान विदिशा के ताजखजूरी नटेरन निवासी 36 वर्षीय हृदेश पिता रघुवीर सिंह रघुवंशी ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायर िकया था। पुलिस ने बंदूक और खाली खाेखा जब्त किया है। पुलिस ने हृदेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 170 और ऑर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया है।

शनि ने बुलाया था, आते ही कर दी फायरिंग-

पुलिस के मुताबिक शराब दुकान कर्मचारी शनि उपाध्याय ने विदिशा से हृदेश रघुवंशी को खमारपानी में नौकरी दिलाने बुलाया था। 11 जुलाई को ही हृदेश रघुवंशी खमारपानी आया था और उसी रात 9 बजे शनि के परिचित कमलेश के जन्मदिन पर हृदेश ने हवाई फायरिंग कर िदया। शराब दुकान के सामने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चलाई गई गोली किसी को लग जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी।


Created On :   13 July 2026 12:22 PM IST

Tags

Next Story