- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- चोर गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा,...
Chhindwara News: चोर गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 दुपहिया जब्त

Chhindwara News: धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार वाहन जब्त किए है। इनमें 2 बाइक और 2 स्कूटी वाहन शामिल है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि कैलाश नगर निवासी अवधेश बाथम की स्कूटी 6 जुलाई को अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। शिकायत पर जांच शुरू कर संदेह के आधार पर चूनाभट्टा निवासी शेखर पिता दिलीप यादव को पकड़ा गया। आरोपी ने कबूल किया कि कैलाश नगर चूनाभट्टा से स्कूटी और परासिया मैगजीन लाइन से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनों दुपहिया जब्त कर ली है। इसके अलावा 24 मई को चूनाभट्टा निवासी सुखदयाल की बाइक श्याम टॉकीज से चोरी हुई थी। इस मामले में संदेह के आधार पर खिरका मोहल्ला निवासी अनिकेत उर्फ अशोक पिता राजेश यदुवंशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। अनिकेत ने पूछताछ में कबूल किया कि साथी बालाघाट के लखेरा मोहल्ला निवासी अंकुश पिता सतीश लखेरा के साथ मिलकर श्याम टॉकीज से बाइक और परासिया रेलवे स्टेशन से स्कूटी चोरी की थी। पुलिस ने दोनाें वाहन जब्त कर लिए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े -पुलिस के उड़े होश, शराब दुकान का कलेक्शन लेकर फरार हरभजन निकला शाबीर अली, चंडीगढ़ में पैसे उड़ाता मिला
चोरों काे दबोचने वाली टीम-
बाइक चोरों को दबोचने वाली टीम में थाना प्रभारी महेन्द्र भगत, एसआई अविनाश पारधी, प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा, अरविंद कुमार, आरक्षक चंद्रपाल बघेल, चंद्रपाल दाहिया, आलम खान, यतेन्द्र गौतम, सायबर सेल से आदित्य और नितिन सिंह शामिल है।
Created On :   12 July 2026 11:08 AM IST












