- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- खमारपानी में चली गोली, पुलिस ने...
Chhindwara News: खमारपानी में चली गोली, पुलिस ने संदिग्ध को किया राउंडअप

Chhindwara News: बिछुआ थाना क्षेत्र के खमारपानी स्थित शराब दुकान के कर्मचारी की बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले संदिग्ध को राउंडअप किया है। टीआई सतीश उइके ने बताया कि शनिवार रात लगभग 9 बजे खमारपानी शराब दुकान के कर्मचारी बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान एक कर्मचारी ने लाइसेंस बंदूक से हवाई फायर किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने उक्त युवक को राउंडअप कर लिया है, आरोपी से पूछताछ जारी है।
Created On :   12 July 2026 11:12 AM IST
Next Story











