chhindwara news: लोकायुक्त से ट्रेप मंडल संयोजक अगामे का प्रमोशन,

36 हजार की रिश्वत में पकड़ा था

भास्कर न्यूज छिंदवाड़ा

12 जुलाई को जारी हुई जनजातीय कार्य विभाग की प्रमोशन सूची में एक नाम चौंकाने वाला था। जिस मंडल संयोजक को अब तक निलंबित कर दिया जाना था। उनका नाम प्रमोशन सूची में था। 11 दिसंबर 2024 को बिछुआ में 36 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी बीईओ रजनी अगामे को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था। तब तात्कालिक कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बिछुआ बीईओ का प्रभार छीनते हुए श्रीमति अगामे को सौंसर अटैच कर दिया था। तब से निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया अटकी हुई है।

बिछुआ की प्रभारी बीईओ रहते श्रीमती अगामे पर आरोप था कि उन्होंने यहां के 12 छात्रावास अधीक्षकों से हर महीने तीन-तीन हजार रुपए की मांंग की है। शासकीय बालक छात्रावास धनेगांव के अधीक्षक रमेश पराडकर की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने 36 हजार रुपए लेते हुए बिछुआ में श्रीमती अगामे को पकड़ा था। प्रभारी बीईओ ने तब 96 हजार रुपए की मांग की थी। तब से निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई का मामला पेंडिंग है। इस बीच 12 जुलाई को प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी गई। जिसमें मंडल संयोजक से क्षेत्र संयोजक के पद पर प्रमोट कर दिया गया है।

इनका कहना है...

- प्रमोशन लिस्ट शासन स्तर से जारी की गई है। इस मामले में विभागीय स्तर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

- सतेंद्र सिंह मरकाम

सहायक आयुक्त, ट्राइबल डिपार्टमेंट


Created On :   14 July 2026 1:18 PM IST

Tags

Next Story