chhindwara news: विधायक स्वेच्छानुदान में गड़बड़ी की शुरु हुई जांच

विधायक स्वेच्छानुदान में गड़बड़ी की शुरु हुई जांच
भाजपा की ओर से आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ में की थी शिकायत

छिंदवाड़ा/सौंसर। संतरांचल में सौंसर विधायक द्वारा स्वेच्छानुदान राशि वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर शुरु हुई जांच से हडक़ंप मच गया। आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम मंगलवार को सौंसर पहुंची। टीम सौंसर विधायक द्वारा स्वेच्छानुदान राशि वितरण में कथित गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करने आई है। टीम नगर पालिका कार्यालय में जांच केंद्र बनाकर संबंधितों से पूछताछ कर रही है। पहले विधायक के निज सचिव से पूछताछ की। इसके बाद शिकायत में उल्लेखित पांच अन्य नामजद लोगों से पूछताछ की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से शिकायत की गई थी कि विधायक विजय चौरे ने स्वेच्छानुदान राशि जरुरतमंदों को देने की बजाए अपने चहेतों को बांटी। शिकायत कर्ता मुन्ना भाई अब्दुल कलाम ने बताया कि आरटीआई से जानकारी लेने के बाद उसमें काफी गड़बड़ी सामने आने पर ईओडब्ल्यू को शिकायत की गई थी। वहीं विधायक विजय चौरे का कहना है कि भाजपा नेताओं द्वारा मुझ पर झूठे आरोप लगाकर शिकायतें की जा रही है। इन झूठे आरोपों से मंै डरने वाला नहीं हूं।

Created On :   8 July 2026 3:22 PM IST

Next Story