Chhindwara News: अलग-अलग कारणों से तीन लोगों ने गंवाई जान, पांढुर्ना और कोतवाली थाना क्षेत्रों की घटनाएं

अलग-अलग कारणों से तीन लोगों ने गंवाई जान, पांढुर्ना और कोतवाली थाना क्षेत्रों की घटनाएं
  • अलग-अलग कारणों से तीन लोगों ने गंवाई जान
  • पांढुर्ना और कोतवाली थाना क्षेत्रों की घटनाएं

Chhindwara News: पांढुर्ना और कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाआंे में तीन लोगों की जान चली गई। पांढुर्ना के नांदनवाड़ी के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक को गंभीर चोट आई है। पांढुर्ना अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। दूसरी घटना पांढुर्ना के घोघरी साहनी की है। यहां एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीसरा मामला कोतवाली का है। यहां सिम्स की निर्माणाधीन बिल्डिंग के एक मजदूर की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच मंे लिया है।

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत-

पांढुर्ना के आदिवासी अंचल में शनिवार शाम दो दुपहिया वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक को गंभीर चोट है। मिली जानकारी के अनुसार नांदनवाड़ी के समीप शिवकुमार मसराम और योगेश थेटे अपनी-अपनी बाइक से जाते वक्त आपस में टकरा गए। हादसे मंे शिवकुमार की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता जयसिंग मसराम ने बताया कि बेटा शिवकुमार बाइक में पेट्रोल भराने घर से निकला था। वहीं बाइक सवार योगेश थेटे खेत से घर लौट रहा था। योगेश आगे चल रहे थे, तभी पीछे से आकर शिवकुमार ने तेज रफ्तार से आकर टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

फांसी पर झूला अधेड़-

पांढुर्ना के ग्राम घोगरी साहनी में शनिवार सुबह मवेिशयों के कोठे में एक शख्स का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तम शेंडे घर से टहलने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह परिजनों ने मवेशियों के कोठे में उत्तम शेंडे का शव फांसी पर झूलता देखा। बड़चिचोली चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। शनिवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।

बेहोश होकर गिरा युवक, मौत-

सिम्स की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करने वाले बिहार के एक युवक की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मृतक का पीएम कराया है। पुलिस ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी थाना के वार्ड नम्बर 7 गिसारा िनवासी 38 वर्षीय महेश पिता जियालाल शाह सिम्स के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करता था। महेश लीवर की बीमारी से पीड़ित था। शुक्रवार शाम काे महेश अचानक बेहोश होकर गिर गया था। साथी मजदूरांे ने उसे अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकांे ने उसे मृत घोिषत कर दिया। शनिवार को मृतक का पीएम कराया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Created On :   22 Jun 2025 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story